फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 17 मई, कैरियर निर्माण के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे

Fri, 17 May 2013 08:49 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष सुखद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और मानसिक सुख-शांति महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे और व्यय पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे जिससे संचित धन बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्राओं का योग है।
विज्ञापन


विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियों का पक्ष कमज़ोर होगा। अदालती मामलों में विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और कार्यकुशलता का लोहा मनवा सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं प्रेम बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद एवं सहयोग मिलेगा। किसी अधूरी योजना को पूरा करने में कामयाब होंगे। कैरियर की दृष्टि से इस वर्ष वकालत, रेलवे, बीमा, बैंकिंग, वाणिज्य, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी क्षेत्रों में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए भी साल अनुकूल है। थोड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें तो छात्रों को उत्तम सफतला मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें