Good Sign: हिंदू धर्म में नारियल का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नारियल तोड़ कर की जाती है। पूजा-पाठ में भी भगवान को नारियल जरूर चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि नारियल चढ़ाने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। पूजा में इस्तेमाल हुए नारियल को तोड़ कर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पूजा में चढ़ाया गया नारियल खराब निकल जाता है। ऐसे में लोग उसे बुरा संकेत मानते हैं और खराब नारियल को फेंक देते हैं। यदि आपके द्वारा भी चढ़ाया गया नारियल खाली या खराब निकल जाए तो आप बिल्कुल न घबराएं, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि पूजा में इस्तेमाल नारियल का खराब निकलना शुभ होता है। नारियल के खराब निकलने का मतलब होता है कि भगवान कुछ शुभ संकेत दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे...
विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।