फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी से बना हाथी ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि में बहुत ही शुभ, जानिए इसका महत्व

Thu, 21 Jan 2021 01:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु के अनुसार उत्तर और दक्षिण दिशा में लाल रंग का हाथी रखने से आपको समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होता है।
विज्ञापन
feng shui tips: हिन्दू मान्यता के अनुसार हाथी धन की देवी लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े होकर उनकी सेवा में रहते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न सिर्फ हिंदू बल्कि बौद्ध धर्म में हाथी को एक पवित्र जीव माना गया है। इसी प्रकार वास्तु और फेंगशुई विज्ञान में भी हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है। हिन्दू मान्यता के अनुसार हाथी धन की देवी लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े होकर उनकी सेवा में रहते हैं। यदि हम स्वर्ग के राजा इंद्र की बात करें, तो ऐरावत हाथी उनका वाहन है।
विज्ञापन


वास्तु के अनुसार उत्तर और दक्षिण दिशा में लाल रंग का हाथी रखने से आपको समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होता है। यदि आप अपने कार्यस्थल या व्यक्तिगत यश के लिए यह उपाय करना चाहते हैं तो आप दक्षिण दिशा में लाल हाथी रखें लाभ होगा लेकिन अगर आप अपनी फर्म की यश और प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तर दिशा को लाल हाथी लगाने के लिए चुनें,आपको अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी।

यदि आप भी रहते हैं बीमार तो अपनाएं वास्तु के ये 11 नियम, हो जाएंगे स्वस्थ
विज्ञापन


चांदी से बना हाथी ज्योतिष एवं वास्तु की दृष्टि में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करते हैं। चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखने से आय के स्रोत बढ़ते हैं।
विज्ञापन


यदि किसी विद्यार्थी को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के वाबजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडीरूम में  ऊपर की ओर सूंड किए हाथी की मूर्ति को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर नहीं होनी चाहिए इस तरह की कुछ चीजें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें