फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FengShui Tips: फेंगशुई के ये पौधे घर में रखने से दूर होती है नकारात्मकता

Mon, 13 May 2024 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेंगशुई पौधों से आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत कर सकते हैं, साथ ही इन जीवित सामानों की सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं। फेंगशुई के कुछ विशेष पौधे हैं जो घर के विभिन्न क्षेत्रों में रखने से सकारात्मकता आती है।
विज्ञापन
फेंगशुई के पौधे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fengshui Plants For Home: फेंगशुई में कुछ खास पौधों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। फेंगशुई पौधों से आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत कर सकते हैं, साथ ही इन जीवित सामानों की सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं। फेंगशुई के कुछ विशेष पौधे हैं जो घर के विभिन्न क्षेत्रों में रखने से सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में। 

विज्ञापन


बांस का पौधा 
फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। बांस के पौधे या बाम्बू प्लांट्स के बंडल को लाल रंग के धागे से बांधकर घर में रखना शुभ होता है। यह न सिर्फ आर्थिक स्थिति में मजबूती प्रदान करता है, बल्कि दीर्घायु भी प्रदान करता है। इसे घर में रखने से निगेटिविटी दूर होती है।  

लिली
फेंगशुई के अनुसार, लिली का पौधा घर में लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से घर के लोगों में प्यार, सौहार्द्र और खुशियां बढ़ती हैं। गहरे हरे रंग के पत्तों और सफेद फूलों वाला लिली का पौधा सौभाग्यवर्द्धक माना जाता है।
विज्ञापन


जेड प्लांट
जेड पौधे को घर में रखना बहुत शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार जेड प्लांट को ऑफिस में रखने से धन लाभ होता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे दरवाज़े के पास एंट्रेस पर लगाना चाहिए।

मनी प्लांट्स
फेंगशुई प्लांट्स की बात करें तो मनी प्लांट्स का नाम भी शामिल हैं। यह आर्थिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। फेंगशुई के अनुसार मनी प्लांट  सौभाग्य और सफलता को अपनी ओर आकर्षित करती है।

रबर प्लांट्स
फेंगशुई के अनुसार इस पौधे को विशेष रूप घर के उस भाग में रखना चाहिए जहां आप धन रखते हैं। वेल्थ एरिया में गोल पत्तों वाला रबर प्लांट रखना शुभ होता है। ये घर में धन वृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक होते हैं।

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर गलती से भी पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

Feng Shui Tips: घर की दीवार पर न लगाएं ऐसी तस्वीरें, परिवार की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें