फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर इन 2 चीजों को लगाने से घर में आएगी खुशहाली, चमकेगी किस्मत

Sun, 22 Nov 2026 08:34 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Feng Shui Tips: घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता ही नहीं होता, बल्कि इसे घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश से भी जोड़कर देखा जाता है। फेंगशुई के अनुसार, मुख्य द्वार का सही तरीके से सजाया जाना घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने में मददगार माना जाता है। अगर आप भी अपने घर से नकारात्मकता दूर कर सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो मुख्य द्वार पर इन 2 चीजों को लगा सकते हैं।

विज्ञापन
घर के मुख्य द्वार का फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Feng Shui Tips For Main Door In Hindi: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का माहौल बना रहे। इसके लिए लोग कई तरह के वास्तु और फेंगशुई उपाय अपनाते हैं। फेंगशुई एक प्राचीन चीनी परंपरा है, जिसमें घर की ऊर्जा को संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने के तरीके बताए गए हैं। इस परंपरा में घर के मुख्य द्वार को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि इसे ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान माना जाता है।

विज्ञापन




फेंगशुई के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। मान्यता है कि इसी रास्ते से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रवेश होता है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। साथ ही, यहां किसी भी तरह की गंदगी या अनावश्यक सामान जमा नहीं होने देना चाहिए, ताकि घर का वातावरण सकारात्मक बना रहे। ऐसे में आज हम आपको फेंगशुई से जुड़ी ऐसी 2 चीजों के बारे में बताएंगे,जिन्हें मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि खींची चली आएगी। 



फेंगशुई टिप्स: धन-समद्धि के लिए घर में रखें फेंगशुई की ये 6 चीजें, खुल जाएंगे तरक्की और खुशहाली के रास्ते

विज्ञापन


 

1. चीनी सिक्कों से बनी विंड चाइम 

फेंगशुई की मान्यता के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर चीनी सिक्के लगाना शुभ माना जाता है। इसके लिए तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे में बांधकर दरवाजे के हैंडल पर लटका सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सौभाग्य, धन और समृद्धि का आगमन होता है। हालांकि, इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटके होने चाहिए, न कि बाहर की तरफ।



2. विंड चाइम
फेंगशुई में विंड चाइम को भी सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाने से वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है। जब हवा के संपर्क में आने पर विंड चाइम से मधुर ध्वनि निकलती है, तो इसे घर में खुशहाली, शांति और सौभाग्य के आगमन से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए आप भी अपने घर के मुख्य द्वार पर सुंदर विंड चाइम लगा सकते हैं।




घर के मुख्य द्वार को लेकर इन चीजों का भी रखें ध्यान
फेंगशुई के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास मनी प्लांट या जेड प्लांट रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, ध्यान रखें कि घर का मुख्य दरवाजा खोलते या बंद करते समय किसी तरह की आवाज न करे। दरवाजे के आसपास जूते-चप्पलों का ढेर लगाने से भी बचना चाहिए। मुख्य द्वार को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने से घर का वातावरण बेहतर बना रहता है। 



फेंगशुई टिप्स: आर्थिक तंगी की वजह बन सकती हैं घर में रखी ये चीजें, अपनाएं फेंगशुई के ये आसान उपाय

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें