Aaj Ka Panchang And Dhanteras Shopping Time And Muhurat 2021: आज हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। हर साल इसी माह और तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली का पहला दिन होता है। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथों में सोने-चांदी से भरा अमृत कलश लेकर प्रगट हुए थे। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है धनतेरस के दिन जो भी चीजें खरीदी जाती है साल भर उसमें 13 गुने की बढ़ोत्तरी होती है। इसके अलावा धनतेरस पर पंचांग और शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी नया कार्य हमेशा सफल होता है। ऐसे में धनतेरस पर पंचांग की गणना को आधार बनाते हुए आइए जानते हैं कि किस समय खरीदारी और पूजा करना सबसे शुभ रहेगा...