फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2021: कुंडली से ग्रह दोष करने हैं दूर तो करें ये ज्योतिष उपाय और इस विधि से करें भगवान सूर्य की पूजा

Tue, 09 Nov 2021 12:51 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप पर कोई ग्रह दोष है तो सूर्यदेव की पूजा नियमित रूप से करने से ग्रह दोष दूर होता है। आइए जानते हैं छठ पर्व के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य और उदीयमान सूर्य कि पूजन विधि क्या है- 
विज्ञापन
surya puja - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक शुक्ल पक्ष कि षष्ठी को छठ पूजा मनाई जाएगी। इस महापर्व का आरंभ 8 नवंबर से हो चुका है और आज इसका दूसरा दिन है। छठ पर्व में छठी मैया कि पूजा के साथ भगवान सूर्य की पूजा का भी बहुत महत्व है। धर्म ग्रंथों की मानें तो भगवान सूर्य ही ऐसे देवता हैं जिनके लिए न किसी प्रकार के आह्वान और न ही किसी आसन की आवश्यकता होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप पर कोई ग्रह दोष है तो सूर्यदेव की पूजा नियमित रूप से करने से ग्रह दोष दूर होता है। आइए जानते हैं छठ पर्व के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य और उदीयमान सूर्य कि पूजन विधि क्या है- 

विज्ञापन

सूर्य जल
इस विधि से करें सूर्यदेव की पूजा 
  • सूर्य पूजन के लिए तांबे की थाली और तांबे के कलश का उपयोग करें। 
  • अब आप लाल चंदन, लाल फूल और एक दीपक लें। 
  • कलश में जल लेकर उसमें एक चुटकी लाल चंदन पाउडर मिला लें। साथ ही कलश में लाल फूल भी डाल लें। अब थाली में दीपक और कलश  रख लें।
  • अब ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते हुए सूर्य को प्रणाम करें। कलश से सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। सूर्य मंत्र का जप करते रहें। 
  • इस प्रकार से सूर्य को जल चढ़ाना सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना कहलाता है। 
  • ॐ सूर्याय नमः अर्घ्य समर्पयामि कहते हुए पूरा जल समर्पित कर दें।
  • अर्घ्य समर्पित करते समय नजरें कलश के जल की धारा की ओर रखें। जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिम्ब एक बिन्दु के रूप में जल की धारा में दिखाई देगा। सूर्य को अर्घ्य समर्पित करते समय दोनों भुजाओं को इतना ऊपर उठाएं कि जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई दे। 
  • फिर सूर्य देव की आरती करें। सात प्रदक्षिणा करें व हाथ जोड़कर प्रणाम करें।
विज्ञापन

surya ko jal dena - फोटो : social media
इन उपायों से होगी ग्रह दोष से मुक्ति  

यदि आप ग्रह दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सूर्य देव से संबंधित इन उपायों को करें- 
  • कार्तिक मास कि षष्ठी यानि छठ पर्व के दिन  गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है। 
  • अगर सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो तो पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। ये उपाय करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
  • छठ पर्व पर तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से कुंडली में स्थित सूर्य दोष कम होता है। 
  • यदि लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर दान देंगे तो जातक की हर इच्छा पूरी होगी।
  • छठ पर्व की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद पूर्व दिशा में मुख करके कुश के आसन पर बैठें। अपने सामने चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाएं और उसके ऊपर सूर्यदेव का चित्र या प्रतिमा स्थापित करें।
  • इसके बाद सूर्यदेव की पंचोपचार पूजा करें और गुड़ का भोग लगाएं।  इसके बाद लाल चंदन की माला से  ऊं भास्कराय नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें