August Born People Traits: अगस्त का महीना कैलेंडर का आठवां महीना होता है। इस महीने उत्तर भारत में झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उन जातकों के स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। अगस्त माह में जन्मे जातकों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इनकी राशि सिंह होती है। इस मास में जन्मे जातकों के प्रत्येक कार्य में लीडरशिप दिखाई देती है। मिथुन और कन्या राशि के जातक इनके अच्छे मित्र होते हैं। अगस्त माह में जन्मे लोगों को प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ घुमाना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है। आइए जानते हैं अगस्त माह में जन्म लेने वाले जातकों में और क्या-क्या विशेषताएं देखने को मिलती हैं-