मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 7 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मौलिक विचारों के धनी एवं स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। सांसारिक बातों में इनकी विशेष रुचि नहीं होती । अतीन्द्रिय ज्ञान के धनी ये जातक जीवन के उत्तरकाल में समाज में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाने में सफल रहते हैं।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भोग विलास के साधनों में वृद्धि होगी। कला एवं साहित्य की ओर झुकाव रहेगा। नाते रिश्तेदारों से मधुर संबंध रहेंगे। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, फैशन डिज़ाईनिंग, विदेश सेवा, खाद्य विभाग, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। श्रंगार सामग्री, खाद्य पदार्थ, सुगंधित पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। शिक्षा, योजना विभाग, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।