फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 5 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Wed, 04 Jul 2018 09:34 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 5 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक जन्मजात भाग्यशाली, व्यवहार कुशल एवं बुद्धिमान होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। निर्णय लेने में ये जातक चतुर होते हैं। जीवन में आय के एक से अधिक स्त्रोत बनाने में सफल रहते हैं। मध्यावस्था में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल व्यवसाय, खाद्य निरीक्षक, विदेश मुद्रा विभाग, अभिनय, संगीत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। आधुनिक वस्त्र, सौन्दर्य प्रसाधन, आभूषण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। शिक्षा, संचार, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें