फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 30 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Mon, 29 Apr 2019 03:27 PM IST
कशिश मिश्रा पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत परिश्रमी एवं बुद्धिमान होते हैं। अपनी इसी विशिष्टता के कारण समाज में उच्चस्थान प्राप्त करने में सफल होते है। अपनी प्रतिभा और लग्न के सहारे सहज ही लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं। इनके जीवन में धन की अपेक्षा ज्ञान का अधिक महत्व होता है। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर मिलते हैं। ये जातक किसी विशिष्ट क्षेत्र में उन्नति कर स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि होगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। विरोधी परास्त होंगे। मकान या वाहन का क्रय होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, इंजीनियरिंग, क्रीड़ा, नगरपालिका, वन विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें