फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 30 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sat, 30 Jun 2018 08:30 AM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।

विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सच्चरित्र, ईमानदार, परिश्रमी एवं बुद्धि प्रधान होते हैं। तर्क शक्ति विशेष होती है। जीवन में इच्छाएं बहुत बढ़ी-चढ़ी होती हैं। अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते हैं। अपने विचारों से सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित करने की कला में ये जातक कुशल होते हैं। मध्यावस्था के बाद किसी एक विशेष क्षेत्र में स्थायी कीर्ति प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। प्रत्येक कार्य में सहज ही सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी नतमस्तक रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, नगर पालिका, पुलिस, वकालत, आबकारी विभाग, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यापार की प्रगति एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। नए क्षेत्रों में कारोबार विस्तार होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेदों के चलते भी अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। शोध कार्यरत जातकों को वर्ष उपलब्धिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें