फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 30 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019

Wed, 29 Aug 2018 04:17 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यन्त बुद्धिमान एवं  प्रतिभाशाली होते हैं। अपने विचार एवं भावनाओं को व्यवस्थित ढग़ से व्यक्त करने में कुशल  होते हैं। इनकी महत्वाकांक्षाएं उच्च कोटि की होती हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्टïï रहता है। ३० वें वर्ष में कार्यक्षेत्र में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। अनुशासन के क्षेत्र में ये जातक कठोर होते हैं। बाल्यकाल को छोड़कर शेष जीवन आनन्दमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आप अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, रेलवे, इंजीनियरिंग, वकालत, सम्पादन, बीमा, लेखन, दूर संचार आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ में वृद्धि होगी। नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग उन्नति या अनुकूल स्थानान्तरण में सहायक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें