फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अगस्त जन्मदिन: इस तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019

Mon, 27 Aug 2018 06:01 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शारीरिक एवं मानसिक रुप से साहसी होते हैं। प्रबल स्वाभिमानी होने के कारण  स्वभाव उग्र होता है। उतावलेपन के चलते कई बार जीवन में विषम परिस्थितियों में फंस जाते हैं। दाम्पत्य जीवन में वैचारिक मतभेद बने ही रहते हैं। जीवन के मध्यकाल में ये जातक अपनी प्रतिभा और श्रम के बल पर समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में गति आएगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी राजनैतिक इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, सेना, इंजीनियरिंग, पुलिस, विदेश सेवा, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। औषधि, स्वर्णाभूषण, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है। इंजिनियरिंग, चिकित्सा, सेना आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें