मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बलिष्ठï, अपनी आन के पक्के एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के स्वामी होते हैं। किसी का अनुचित दबाब सहन करना अनके लिए कठिन होता है। इस मूलांक के अधिकांश जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। अनुशासन प्रिय ये जातक पुलिस, सेना, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद बने ही रहते हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
40 वर्ष की आयु उपरांत इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहती है। इस वर्ष अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिल सकता है। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, चिकित्सा, पुलिस, वन विभाग, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। इस वर्ष व्यवसाय को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। सेना, पुलिस, आबकारी विभाग, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।