फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 20 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Mon, 19 Nov 2018 05:54 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक एवं कल्पनाशाील होंते हैं। धैर्य एवं अध्यवसाय की कमी प्राय: सफलता में बाधक रहती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है। प्रत्येक वर्ष का 20 जून से 25 जुलाई के मध्य का समय सफलता में सहायक रहता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी। भौतिक सुख साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक स्थिति अनुकून रहेगी। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। वाहन या प्लाट का क्रय होगा। शादी, विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल, पर्यटन, एनीमेशन, संगीत, अभिनय, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें