फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 19 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 18 Dec 2018 05:30 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों का लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। अपने परिश्रम एवं बुद्धिमत्ता के बल पर सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। असंभव की सिद्धि में इन्हें आनंद प्राप्त होता है। इच्छा शक्ति प्रबल होती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। राजकीय क्षेत्र के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। मानसिक एवं शारीरिक दृष्टि से आप पूरे वर्ष सबल बने रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं वकालत, शिक्षा, इंजीनियरिंग, वाणिज्य विभाग, बैंक, विज्ञापन, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग के लिए वर्ष लाभदायक रहेगा। शिक्षा सामग्री, किराना, औषधि, चिकित्सा उपकरण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। प्रबंधन या वित्तीय क्षेत्र में सेवारत जातकों के मानदेय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें