मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 19 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मानसिक एवं शारीरिक रुप से बलिष्ठï होते हैं। ये जातक जीवन में न्यायप्रियता के लिए प्रसिद्ध होते हैं। अपने जीवन में अनुशासन एवं सद्गुणों का दृढ़ता से पालन करते हैं। स्वतंत्र निर्णय के धनी ये जातक अपने जीवन में पूर्णत: सफल रहते हैं।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। योजना में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का महौल रहेगा। संतान की शिक्षा से संतुष्टï रहेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, खोजकार्य सेना, विदेश सेवा, नेवी आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। औषधि, जवाहरात, स्वर्णाभूषण, खाद्य सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।