फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 18 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Wed, 17 Oct 2018 05:52 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी एवं स्वभाव से उग्र होते हैं। जोखिम उठाने की प्रवृत्ति और अपने कार्यों के प्रति अटूट निष्ठा लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहती है। प्रबल स्वाभिमानी होने के कारण ये जातक अपनी बुद्धि और बाहुबल पर अधिक भरोसा करते हैं। जीवन के मध्यकाल में समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में कुछ बाधोपरांत ही सफलता मिलेगी। कर्मठ बने रहने पर विकास मार्ग प्रशस्त रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, पुरातत्व विभाग, एवीएशन आदि  क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं धन लाभ से उत्साहित रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन में सहायक रहेगा। शोध कार्य में लगे जातकों को अनुकूल सफलता मिलेगी।  स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें