मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक साहसी, धैर्यवान एवं उदार प्रवृति के होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में अनेकों बाधाओं को पार कर सफल होते हैं। नौकरी की अपेक्षा निजी व्यवसाय में ये जातक अत्यंत सफल रहते हैं। 32 वें वर्ष के बाद का जीवन श्रेष्ठ, सम्पन्न एवं सुखमय व्यतीत होता है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष आप अपनी सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। कृषि क्षेत्र से उत्तम आय होगी। जमीन जायदाद के अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी राजनैतिक इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा।उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, शोध कार्य, विदेश सेवा, सेना आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। जवाहरात, स्वर्ण आभूषण, औषधि, मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। राजकीय सेवारत जातकों के प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण के क्षेत्र में आई बाधाएं दूर होंगी।