फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 16 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sat, 16 Jun 2018 08:11 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उर्वर मस्तिष्क के स्वामी तथा सहयोगी भावना प्रधान एवं दार्शनिक प्रवृति के होते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हैं। इनके विचारों में मौलिकता होती है। जीवन में कोई भी कार्य आसानी से नहीं होता। लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। येजातक ३४वें वर्ष के बाद जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर होते हेँ। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा होती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इसवर्ष अटके विकास कार्यों में गति आएगी। समाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा करेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं न्यायिक सेवा क्षेत्र, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक सेवाएं, बैंक, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं धन लाभ से व्यवसायी वर्ग उत्साहित रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। न्याय, शिक्षा, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें