मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 13 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक धैर्यवान एवं साहसी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में अनेकों अवरोध आने पर भी ये जातक अडिग़ रहते हैं। प्रखर बुद्धि के स्वामी ये जातक अपने ही प्रयत्नों से समाज में उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा होती है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष मनोइच्छाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा। कला,संगीत एवं साहित्य में रुचि बढ़ेगी। घर की सजावट, भौतिक सुख साधन एवं वाहन आदि पर व्यय होगा। परिवार में समरसता का माहौल रहेगा। विकास कार्यों में गति आएगी। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, विदेश विभाग, होटल व्यवसाय, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। धन लाभ में वृद्धि से संचित धन कोष बढ़ेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। शिक्षा विभाग में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।