फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 13 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Wed, 12 Sep 2018 04:20 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 13 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मौलिक एवं स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं। हृदय से ये जातक उदार एवं सात्त्विक होते हैं। जीवन व्यवस्थित करने में भाग्य प्राय: वाम गति से ही चलता है। जीवन में शत्रु बराबर बने रहते हैं। 40 वें वर्ष के बाद का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मानसिक परेशानियां बढ़ेगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारण बन सकती है। विरोधी कुचेष्टारत रहेंगे। बनते कार्यों में निराशा होगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में स्थिति में सुधार आएगा। योजनाएं सफल होगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। अध्ययन में श्रम करने पर रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, एयर होस्टेस, केमिस्ट, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध लाभकारी रहेगा। इस वर्ष किसी नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें। विज्ञान, चिकित्सा, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें