उद्योग आधारित खेती को आगे आए दो किसान
मशरूम को उद्योग आधारित खेती करने के लिए प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, पुवायां के जीवेश कुमार आगे आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, तीन चैंबरों में फ्रिजर की ठंडक में मशरूम की पैदावार की जाएगी, साथ ही उसकी पैकिंग के लिए पैकेजिंग रूम भी बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- दुल्हन ने कर दिया कांड: शादी के चार दिन बाद पति गया बाजार, विवाहिता कर बैठी यह बड़ी 'गलती'
जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हर माह में मशरूम उत्पादन के लिए मशरूम उत्पादन परियोजना को शुरू किया गया था। इसमें आए प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। चैंबर में उगाए मशरूम की क्वालिटी काफी बेहतर होती है।