प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को खुशखबरी दी है। वाराणसी में बैठक लेने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ऐलान किया है कि प्रदेश के 40 लाख किसानों के खाते में इसी महीने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2018-19 में प्रदेश में खेती ने एक नई इबारत लिखी है। जिसमें पूरे देश की खेती में 21 प्रतिशत योगदान अकेले उत्तर प्रदेश के किसानों का है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 608 लाख मिट्रिक टन अनाज का उत्पादन हुआ।
159 लाख मिट्रिक टन चावल की पैदावार हुई है। इसके साथ ही 381 लाख मिट्रिक टन गेंहू का उत्पादन हुआ है। इसके अलावा 24 लाख मिट्रिक टन दलहन फसलों की पैदावार हुई है।
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश के किसानों की मेहनत को देखते हुए सरकार ने 40 लाख किसानों के खाते में इसी महीने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत धनराशि भेजने का फैसला किया है।