{"_id":"591ec0f54f1c1bd520f24cd4","slug":"restaurant-in-crisis-by-fake-reports-of-serving-human-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में भारतीय रेस्तरां में इंसान का मीट परोसने की झूठी खबर, मचा हड़कंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन में भारतीय रेस्तरां में इंसान का मीट परोसने की झूठी खबर, मचा हड़कंप
amarujala.com-Presented by- मोहित
Updated Fri, 19 May 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की राजधानी लंदन में एक भारतीय रेस्तरां में मानव मीट परोसे जाने की झूठी खबर फैलने के बाद अब यह रेस्तरां बंद होने की कगार पर खड़ा है। दरअसल एक फेक न्यूज साइट की ओर से जारी एक झूठी पोस्ट के फेसबुक पर वायरल होने की वजह से यह पूरा वाकया सामना आया है।
विज्ञापन
रेस्तरां के मालिक के अनुसार, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर ब्लिडिंग की खिड़कियां बंद रही तो नुकसान उठाने के लिए तैयार रहे।वहीं एक शख्स ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
झूठी खबर के बाद हमारा धंधा बुरी तरह चौपट हो गया है। और सबसे बड़ी बदकिस्तमी की बात यह है कि लोग इस झूठ पर आसानी से यकीन कर रहे हैं। हम 60 साल से इस रेस्तरां को चला रहे हैं सिर्फ एक झूठी फेसबुक पोस्ट के वायरल होने की वजह से हम इसे बंद नहीं कर सकते।
विज्ञापन
फेसबुक पर पोस्ट को 'मानव मीट परोसने के आरोप में एशियन रेस्तरां बंद' के शीर्षक के साथ शेयर किया गया था। पोस्ट में लिखा गया 'पिछली रात भारतीय रेस्तरां मालिक को मानव मीट परोसे जाने की वजह से गिरफ्तार किया गया। कहा जा रहा है कि उसके रेस्तरां के फ्रीजर में 9 लोगों के मृत शरीर पाए गए। वहीं इस घटना के बाद मालिक को गिरफ्तार कर कस्टडी में रखा गया है।'
गौरतलब है कि इस फेक न्यूज वेबसाइट दर्जनों इसी तरह के वायरल झूठे पोस्त साझा किए जाते हैं। ऐसे में एक फेक न्यूज किसी के लिए इस हद तक नुकसानदेह साबित हो सकती है इसका अंदाजा इस खबर से मालूम पड़ता है।