{"_id":"5782ddb04f1c1b56617f9fac","slug":"vijay-mallya-dismisses-allegations-to-rigging-of-1225-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,225 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोपों को माल्या ने किया खारिज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
1,225 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोपों को माल्या ने किया खारिज
एजेंसी/ लंदन
Updated Mon, 11 Jul 2016 05:13 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) द्वारा 1,225 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप को शराब कारोबारी विजय माल्या ने खारिज कर दिया है। माल्या का कहना है कि सभी लेनदेन ‘वैध थे और बोर्ड की जानकारी’ में थे।
विज्ञापन
अब कंपनी बेवजह के आरोप मढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डियाजियों ने यूबी ग्रुप की प्रमुख हिस्सेदारी 2013 में खरीदने से पहले व्यापक ड्यू डिलिजेंस अपनाया था। अब इस तरह के आरोप लगाना आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
विज्ञापन
डियाजियो द्वारा नियंत्रित यूनाइटेड स्पिरिट्स ने शनिवार को खुलासा किया था कि शराब कारोबारी विजय माल्या ने 1,225।30 करोड़ रुपये के अनुचित लेनदेन और फंडों की हेराफेरी की थी। इसमें विजय माल्या की स्वामित्व वाली अन्य कंपनियां जैसे किंगफिशर एयरलाइंस और उनकी फार्मूला वन टीम भी शामिल थी।
विज्ञापन
बांबे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में यूएसएल ने बताया कि अतिरिक्त जांच अक्टूबर 2010 से जुलाई 2014 की अवधि के लिए की गई। यद्यपि ऐसा लगता है कि इस अवधि से पहले कुछ लेनदेन की शुरुआत हो चुकी थी।