{"_id":"5a2248804f1c1b4e718b6c5c","slug":"russian-government-applied-ban-on-american-journalist-and-now-they-can-not-cover-their","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी में रूस, नहीं कर पाएगी संसद की कवरेज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिकी मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी में रूस, नहीं कर पाएगी संसद की कवरेज
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
रूस सरकार अमेरिकी मीडिया पर अपनी संसद की कवरिंग का अधिकार छीन सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि बैन का प्रोपजल जल्द ही पारित हो सकता है, जिसके मुताबिक अमेरिकी पत्रकार उसकी संसद ड्यूमा कि रिपोर्टिंग नहीं कर सकेंगे। रूसी संसद के लोअर चैंबर ड्यूमा की रिपोर्टिंग न करने का फरमान रूस सरकार की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
ड्यूमा चैंबर कमेटी की अध्यक्ष ओलगा ने कहा कि इस बैन पर लंबे समय से विचार हो रहा है। हालांकि, संसद अभी भी इस बदलाव पर विचार कर रही है। सीएनएन की खबर के मुताबिक ये कदम रूसी टेलिविजन नेटवर्क 'आरटी' के अमेरिका में प्रेस क्रेसिडेन्सियल छिन जाने के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अमेरिका में रूसी प्रेस के खिलाफ बड़ा कदम उठाया गया था, जिसका जवाब रूस की ओर से दिया गया है। बता दें कि रूस के आरटी के खिलाफ अमेरिका में जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन