{"_id":"58f1ce554f1c1b1c11cf593e","slug":"russia-offers-to-host-taliban-afghanistan-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सहित 11 देशों की बैठक में बोला रूस-'हम कराएंगे अफगानिस्तान-तालिबान में दोस्ती'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत सहित 11 देशों की बैठक में बोला रूस-'हम कराएंगे अफगानिस्तान-तालिबान में दोस्ती'
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
रूस ने अफगानिस्तान और तालिबान के बीच शांति वार्ता के लिए मेजबानी करने की पेशकश की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने मास्को में अफगान मुद्दे पर हुई बैठक के बाद ये बातें कही। रूस के एक न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर समझौते के लिए कई देशों रूस, अफगानिस्तान, चीन, भारत, ईरान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने की बैठक हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिेए रूस ने चार महीने में यह तीसरी बैठक की है। इस बैठक में बातचीत के लिए अमेरिका को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उसने आमंत्रण से इनकार कर दिया। रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अफगानिस्तान में राष्ट्रीय सुलह की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों का समन्वय करने के लिए तरीके और साधनों को लाने और एजेंडा में सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि बैठक में शामिल देशों ने जोर दिया कि अफगान संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है और इसे हल करने का एकमात्र तरीका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार राजनीतिक तरीकों का उपयोग करके ही निकाला जा सकता है। बयान में ये भी कहा गया है कि बैठक में शामिल सभी देशों ने रूस के इस प्रस्ताव का स्वागत किया। साथ ही आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान टीम का नेतृत्व अतिरिक्त सचिव तसनीम असलम ने किया।
विज्ञापन