फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Riyadh airport offering new service for foreigners Maid

बाई को घर के दरवाजे तक छोड़ेगा सऊदी एयरपोर्ट

Wed, 09 Aug 2017 10:22 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 09 Aug 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Riyadh airport offering new service for foreigners Maid
प्लेन का दरवाजा सीधे घर में खुलता हुआ
सऊदी अरब में विदेश से वहां घरों में काम करने के लिए आने वाली महिलाओं (आया) के लिए खास सेवा शुरू की गई है। सऊदी अरब एयरपोर्ट अब विदेश से वहां पहुंचने वाली आयाओं को सीधे उनके नियोक्ताओं के दरवाजे तक छोड़कर आएगा।
विज्ञापन


सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी रियाद एयरपोर्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ऐसी तस्वीर ट्वीट की जिसमें प्लेन का दरवाजा सीधे घर में खुलता हुआ दिख रहा है। इस पर लिखा गया, "तुसैलाक सर्विस, आपकी महिला घरेलू आया को प्लेन से उतारकर आपके घर पहुंचाएगी।" कंपनी के नाम का अर्थ है "वह आपके पास आएगी", फोन के जरिए यूजर्स इसकी सेवा कामगार को पहुंचाने की फीस अदा कर ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस पर सऊदी अरब के ट्विटर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई। हालांकि इस तस्वीर को 700 से अधिक बार रीट्वीट और लाइक किया गया है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि कंपनी ने उन्हें व्यस्त एयरपोर्ट पर नई आया को ढूंढने की परेशानी से बचाया, तो वहीं कुछ पूछते हैं कि क्या ये सेवा घरेलू कर्मियों के लिए भी है?
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ट्विटर यूजर लिखते हैं, "क्या इनके साथ कार्गो की तरह व्यवहार किया जाएगा?" एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह सेवा नए आने वालों को "भागने" से रोकेगी। खाड़ी के देश विदेशों से आए हजारों घरेलू आयाओं पर निर्भर करते हैं, इनमें से कई बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई मुल्कों से आती हैं। सऊदी अरब में सभी विदेशी आयाओं को देश में प्रवेश करने और वापसी के लिए प्रायोजक की अनुमति आवश्यक होती है, और वीजा की व्यवस्था करने के लिए छह महीने तक लग जाते हैं। अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली संस्थाओं की शिकायत है कि विदेशी आयाओं को यहां अक्सर खराब परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, और वे अपने नियोक्ताओं की अनुमति के बगैर नौकरी नहीं बदल सकती या देश नहीं छोड़ सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed