{"_id":"59c7aa094f1c1bb0688b6315","slug":"people-who-go-to-dubai-should-know-about-the-restrictions-of-there","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुबई जा रहे हैं तो जान लें ये 10 बातें, वरना फंस सकते हैं मुश्किल में ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दुबई जा रहे हैं तो जान लें ये 10 बातें, वरना फंस सकते हैं मुश्किल में
बीबीसी हिन्दी
Updated Sun, 24 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
दुबई में सरकारी अधिकारियों ने एक ब्रितानी नागरिक को उसके कथित 'आक्रामक बर्ताव' की वजह से गिरफ्तार कर लिया है।वजह ये थे कि ब्रितानी नागरिक जामिल अहमद मुकद्दम ने सड़क पर अपने ड्राइवर को उंगली दिखाई थी।
विज्ञापन
अगर मुकद्दम कसूरवार ठहराए जाते हैं तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है।इसमें कोई शक नहीं है कि मुकद्दम इन हालात से बच सकते थे, अगर उन्हें दुबई के कायदे-कानून पता होते।दुबई में भद्दे या गैरवाजिब इशारे भी जेल जाने का सबब बन सकते हैं।संयुक्त अरब अमीरात में और खासकर दुबई में कुछ और भी ऐसी ही पाबंदियां हैं जिन पर अमल करना जरूरी है।
विज्ञापन
वो 10 बातें जिन पर है पाबंदियां
- भद्दे या गैरवाजिब इशारे या बर्ताव न करें।
- अविवाहित मर्द और औरत होटल के किसी कमरे में साथ नहीं रह सकते।
- बिना शादी के सेक्स नहीं कर सकते।
- पब्लिक प्लेस पर चुंबन की इजाजत नहीं है।
- पुरुष महिलाओं के कपड़े नहीं पहन सकते। न ही वे औरतों जैसे दिख सकते हैं। बदन से कसे हुए कपड़े पहनने की भी मनाही है।
- सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषा या पोस्ट से बचें।
- समलैंगिकता से बचें।
- सड़कों पर या सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने की इजाजत नहीं है।
- रमजान के दौरान सार्वजनिक जगहों पर किसी रोजेदार के सामने खाएं, पीएं नहीं और धूम्रपान से भी बचें।
- बिना इजाजत के किसी महिला की तस्वीर खींचना यहां सख़्त मना है।