फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Not in US, doors are also closed for Indian techies in Singapore and UK

अमेरिका ही नहीं, सिंगापुर और ब्रिटेन में भी भारतीय कर्मचारियों के लिए रास्ता बंद

Thu, 06 Apr 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Thu, 06 Apr 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Not in US, doors are also closed for Indian techies in Singapore and UK
डेमो पिक

दुनियाभर के हर देश के लिए अप्रवास चर्चा का विषय बना हुआ है। 2017 भारतीय आईटी कर्मचारियों के लिए बुरा साल बनकर सामने आया है। भारतीय आईटी कर्मचारी जो दुनिया के बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों का हिस्सा हैं, कई देशों में प्रतिकूल वीजा व्यवस्था की परेशानियों से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका के अलावा ब्रिटेन और सिंगापुर में भी कंप्यूटर साइंस और आईटी डिग्रीधारक भारतीय प्रोग्रामर प्रतिकूल वीजा व्यवस्था की परेशानी से जूझ रहे हैं। अमेरिका द्वारा एच1बी वीजा को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच सिंगापुर में काम करने के लिए आईटी प्रोफेशनल्स को मिलने वाले वीजा पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


2015-16 के चुनावी प्रचारों के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर बार-बार जोर दिया था कि विदेशी लोग स्थानीय लोगों की नौकरियां छीन रहे हैं। अब दूसरे यूरोपीय देश भी इस बात पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकी अब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन चुके हैं  अमेरिका के सांसद और विनियामक निकाय इस बात को व्यवहार में लाने के लिए जोर दे रहे हैं। सांसदों ने इस पर कई प्रस्ताव भी रखे हैं भारतीय कंपनियों द्वारा एच 1बी वीजा का दुरुपयोग न हो सके। इसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने निर्देश दिए कि दूसरे देशों से आने वाले  लोग सामान्य प्रोग्रामर न हों बल्कि वो एक्सपर्ट और स्किल्ड होने चाहिए।  


अमेरिका के तर्ज पर  ब्रिटेन में भी स्थानीय नागरिकों को नौकरी पर रखने के लिए कहा गया है। सिंगापुर भी हाल में ऐसे देशों की लिस्ट में शुमार होता जा रहा है जो विदेशी पेशेवरों को नौकरी देने के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed