{"_id":"59c934ff4f1c1bcd538b45a6","slug":"north-korea-threatens-us-president-donald-trump-of-declaring-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने कहा- अमेरिका ने किया युद्ध का ऐलान, उड़ा देंगे यूएस बॉम्बर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने कहा- अमेरिका ने किया युद्ध का ऐलान, उड़ा देंगे यूएस बॉम्बर
amarujala.com- Written by: विकास कुमार
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री, री योंग हो
- फोटो : FILE PHOTO
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने री योंग हो ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिका ने युद्ध की घोषणा की है। यही नहीं उत्तर कोरिया ने डोनाल्ड ट्रंप को इसकी कीमत चुकाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस बात को याद रखेगी कि अमेरिका ने युद्ध की धमकी दी। इस धमकी के बाद अब हम अमेरिकी फाइटर प्लेन को तब भी निशाना बना सकते हैं जब वो हमारे क्षेत्र में नहीं होगा।
विज्ञापन
North Korea threatens to shoot down US bombers: AFP
— ANI (@ANI) September 25, 2017
गौरतलब है कि इन दिनों नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षणों को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ नॉर्थ कोरिया अपने परीक्षणों को रोकने के लिए तैयार नहीं, तो दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसने के साथ ही उसे गंभीर नतीजे भुगतने की लगातार चेतावनी दे रहा है। बता दें कि अमेरिका की चेतावनी के बावजूद इस साल नॉर्थ कोरिया ने 6 परमाणु परीक्षण किए हैं।
विज्ञापन