{"_id":"5a04f1ba4f1c1b97678ba66c","slug":"north-korea-has-taken-steps-in-the-online-world-kim-jong-used-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने इंटरनेट की दुनिया में रखा कदम, तानाशाह किम जोंग बने सबसे पहले यूजर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने इंटरनेट की दुनिया में रखा कदम, तानाशाह किम जोंग बने सबसे पहले यूजर
एजेंसी/प्योंगयांग
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
kim jong un
इंटरनेट से दूरी बनाए रखने वाले उत्तर कोरिया ने ऑनलाइन की दुनिया में कदम रख दिया है। अब उत्तर कोरिया में डॉक्टरों से लाइव वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए सलाह ली जा सकती है। लोग अपने स्मार्टफोन पर एक-दूसरे को संदेश भेज सकते हैं। ई-शॉपिंग और ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। यह सुविधा कुछ कंप्यूटर के निजी नेटवर्क इंटरनेट पर मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका पर किम जोंग ने जमकर निकाली भड़ास, कहा- ट्रंप मानसिक तौर पर बीमार
विज्ञापन
पूर्वी अफ्रीकी देश इरिटिया को छोड़कर उत्तर कोरिया दुनिया में अब तक का सबसे कम इंटरनेट अनुकूल देखा गया है। किम जोंग देश के पहले नेता हैं, जिन्होंने देश में इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू किया है। उत्तर कोरिया में रासायन से स्नातकोत्तर पाक सुंग जिन की माने तो उत्तर कोरिया में जरूरत के मुताबिक इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसकी पूरी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन