फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   more than 50 afghan soldiers killed in talibani attack on army base us military

अफगानिस्तान में सेना के बेस कैंप पर तालिबानी हमला, 140 सैनिकों की मौत

Sat, 22 Apr 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Sat, 22 Apr 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
more than 50 afghan soldiers killed in talibani attack on army base us military
अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार ए शरीफ के नजदीक एक सेना बेस पर शुक्रवार शाम को तालिबान हमले में 140 अफगान सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। अमेरिकी सेना के अधिकारी ने कहा कि हमला सेना के एक बेस पर किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि मजार-ए-शफीम में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमले में मारे गए परजिनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कम से कम 140 सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

तालिबानी हमलावर अफगान सेना की वर्दी में थे। इस सेना बेस का इस्तेमाल विदेशी सेना के सलाहकार करते हैं। पश्चिम समर्थित अफगान सरकार ने लंबे समय से तालिबान आतंकियों और अन्य आतंकी समूहों के खिलाफ युद्ध लड़ते आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दौलत वजीरी ने भी अफगान सेना बेस पर आतंकी हमले की पुष्टि की है। वजीरी ने कहा कि हमला ब्लाख प्रांत की राजधानी मजार ए शरीफ में अफगान सेना की 209वीं कोर पर मस्जिद के नजदीक किया गया, जहां सैनिक जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।

हमलावरों की तादाद 10 थी और वे सभी अफगान सेना की वर्दी में थे। जवाबी कार्रवाई में 7 हमलावरों को मार गिराया गया है जबकि दो ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। एक हमलावर को अफगान बलों ने जिंदा पकड़ लिया है। सूत्रों ने 50 से ज्यादा अफगान सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।

सेना प्रवक्ता नसरतुल्लाह जमशीदी ने कहा कि हमलावरों ने गेट पर तैनात गार्ड से कहा कि वे घायल सैनिकों को ले जा रहे हैं और उन्हें तुरंत अंदर जाने की आवश्यकता है। जमशीदी ने कहा कि रॉकेट ग्रेनेड से हमले में आधिकारिक रूप से प्रारंभ में आठ सैनिकों के मारे जाने और 11 अन्य के घायल होने की खबर है। नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर दूसरे अफगान अधिकारी ने कहा कि तकरीबन 20 से ज्यादा सैनिक शहीद हुए हैं और 50 घायल हुए हैं।


मजार ए शरीफ स्थित इस बेस पर जर्मन और दूसरे विदेशी सैनिक अफगान सैनिकों को प्रशिक्षण देने का काम करते हैं। सूत्रों का कहना है कि हमले में 50 से ज्यादा अफगान सैनिक मारे गए हैं और मृतकों की तादाद बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed