फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   monkey selfie case ends with settlement

दो साल तक अपनी ही सेल्फी का केस लड़ता रहा ये बंदर

Wed, 13 Sep 2017 03:32 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Wed, 13 Sep 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
monkey selfie case ends with settlement
बंदर सेल्फी मामला - फोटो : David j Slater
कैमरे में दांत दिखाते और आंख चमकाते उस बंदर की वो मशहूर सेल्फी आपको याद होगी।अब उस सेल्फी को लेकर हुआ कानूनी विवाद खत्म हो गया है।फोटोग्राफर ने एक पशु अधिकार समूह से दो साल चली कानूनी लड़ाई जीत ली है।
विज्ञापन


ये तस्वीर साल 2011 में इंडोनेशिया के जंगल मकॉक प्रजाति के नारूतो नामक बंदर ने ली थी।बंदर ने दरअसल न्यू साउथ वेल्स के मोनमाउथशर के रहने वाले डेविड स्लेटर का कैमरा उठा लिया था।
विज्ञापन


अमरीकी जज ने कहा कि बंदर को कॉपीराइट कानून के तहत अधिकार नहीं मिलेंगे, वहीं पेटा ने तर्क दिया कि जानवर को भी फायदा होना चाहिए। 

बंदर की ओर से दायर की गई पेटा की याचिका को रद्द कर दिया गया लेकिन स्लेटर भविष्य में इस तस्वीर से होने वाली कमाई का 25 प्रतिशत दान करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लेटर और पेटा की ओर से जारी साझा बयान में कहा गया है कि तस्वीर की बिक्री से होने वाली कमाई का एक चौथाई नारूटो और उसके रहने की जगह की रक्षा करने वाली चैरिटी संस्थानों को दान दिया जाएगा।

पेटा के वकील जेफ कर्र ने कहा कि पेटा के इस मुकदमे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पशुओं के अधिकारों को लेकर चर्चा हुई थी।वहीं स्लेटर का कहना था कि उन्होंने भी काफी मेहनत की थी और ये तस्वीर पर उनके कॉपीराइट के दावे के लिए काफी थी।


स्लेटर ने ये भी कहा कि वो स्वयं संरक्षणवादी हैं और तस्वीर में पैदा हुई रुचि की वजह से इंडोनेशिया के जानवरों को फायदा पहुंचा है।इनसे मुकदमे को नारूटो बनाम डेविड स्लेटर नाम दिया गया था। 
हालांकि बंदर की पहचान पर भी विवाद है।

पेटा का कहना है कि तस्वीर में दिख रहा बंदर मादा है और इसका नाम नारूटो है जबकि स्लेटर का कहना है कि ये मैकॉक प्रजाति का ही नर बंदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed