{"_id":"57c20ca84f1c1b8364d4f334","slug":"mbah-gotho-is-a-world-oldest-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थक गया है दुनिया का सबसे उम्रदराज शख्स, खुदवा चुका है खुद की कब्र","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
थक गया है दुनिया का सबसे उम्रदराज शख्स, खुदवा चुका है खुद की कब्र
एजेंसी/जकार्ता
Updated Sun, 28 Aug 2016 07:21 AM IST
विज्ञापन
मबाह गोथो
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर अभी तक फ्रांस की जेनी कालमेंट को जाना जाता था, जो 122 साल की हैं। लेकिन इंडोनेशिया के मबाह गोथो ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
31 दिसंबर 1870 को जन्मे मबाह दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स बन गए हैं। उनकी उम्र 145 साल है। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने जब मबाह के दस्तावेजों को जांचा, तो वह हैरान रह गए। वहीं, इतनी अच्छी आयु गुजारने के बावजूद मबाह खुश नहीं हैं और अपने लिए मौत चाहते हैं।
इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि उन्होंने 1992 में खुद को दफनाए जाने के लिए कब्र भी खुदवा ली थी, लेकिन तब से लेकर आज तक मरने का ही इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मबाह के बच्चों की मौत हो चुकी है और अब वह अपने पोते- परपोतों के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।।उनके 10 भाइयों की भी पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी चार शादियां हुई थीं। आखिरी पत्नी की मौत 1988 में हुई थी।

Trending Videos
जब वह 122 साल के थे तभी मरना चाहते थे
मबाह गोथो
इतने सालों तक दुनिया को देख चुके मबाह अब जिंदा नहीं रहना चाहते हैं। वह थक चुके हैं। उनके पोते ने बताया कि जब वह 122 साल के थे, तब से वह मरना चाहते हैं।
उन्होंने अपने बेटों की कब्र के पास खुद को दफनाने की जगह भी तय कर ली थी। उनकी कब्र के लिए पत्थर भी 1992 में तैयार कर लिया गया था। मगर, अभी भी मौत उनको छूना नहीं चाहती है।
उन्होंने अपने बेटों की कब्र के पास खुद को दफनाने की जगह भी तय कर ली थी। उनकी कब्र के लिए पत्थर भी 1992 में तैयार कर लिया गया था। मगर, अभी भी मौत उनको छूना नहीं चाहती है।
मबाह गोथो
बताते चलें कि नाइजीरिया के रहने वाले जेम्स 171 साल के हैं। इसके अलावा इथियोपिया के 163 साल के दाकाबो एब्बा भी सबसे उम्र दराज लोगों में शामिल हैं। मगर, इन लोगों के पेपरवर्क की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए उनकी उम्र को अधिकृत रूप से नहीं माना गया है।