फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   malaysia school fire 25 student killed

मलेशियाः कुआलालंपुर के धार्मिक स्कूल में लगी आग, 23 बच्चों समेत 25 की मौत

Thu, 14 Sep 2017 08:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
malaysia school fire 25 student killed
मलेशिया - फोटो : Reuters File Photo

गुरुवार सुबह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के एक स्कूल में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह शहर के एक धार्मिक स्कूल में आग लग गई, जिसमें 23 बच्चे और दो वार्डन की मौत हो गई। 

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर आग लगी हुई है। आग सुबह लगभग 5:15 पर लगी, जिसके बाद सिटी फायर और रेस्क्यू डिपार्टमेंट मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


 



अथॉरिटी के मुताबिक उन्हें आग लगाने की जानकारी लगभग 5:41 पर एक फोन कॉल के माध्यम से दी गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक अधिकारी ने बताया कि शवों को बिल्डिंग से बाहर निकालकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना पर मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने मृतकों के प्रति शोक जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed