{"_id":"59e1af9f4f1c1b98678b5a22","slug":"kidnapped-canadian-boyle-said-my-wife-was-raped-child-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान के चंगुल से छूटा कनाडाई बोला- हुआ बेटी का कत्ल और बीवी से रेप","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तालिबान के चंगुल से छूटा कनाडाई बोला- हुआ बेटी का कत्ल और बीवी से रेप
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
american canadian couple
पाकिस्तान की मदद से हक्कानी नेटवर्क की कैद से छुड़ाये गये अमेरिकी-कनाडाई कपल ने जब अपने ऊपर हुई अत्याचारों की दास्तान सुनाई तो आतंक के कई घिनौने चेहरे सामने आये। कैद से छुड़ाये गए बॉयले ने बताया कि अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क ने उनकी पत्नी का कई बार रेप किया और उनकी नवजात बेटी को मार डाला।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका सबूत दे तो हम हक्कानी नेटवर्क के ठिकानों को खत्म कर देंगेः पाकिस्तान
विज्ञापन
शुक्रवार को अमेरिकन पत्नी के साथ कनाडा पहुंचने के बाद बॉयले ने ये बयान दिया। उनके साथ तीन बच्चे भी मौजूद थे जिनका जन्म कैद के दौरान हुआ। अमेरिकन-कनाडाई कपल को बुधवार को पांच साल बाद हक्कानी नेटवर्क के चंगुल से बचाया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें: US की पाक को सलाह, लश्कर-जैश के खिलाफ बदले रवैया, उठाए गंभीर कदम
जिस समय बॉयले और उनकी पत्नी कोलमैन का अपहरण हुआ, उस वक्त कोलमैन प्रेगनेंट थीं। और उनके कुल चार बच्चे थे जिनमें से एक बच्चे की मौत का कारण हक्कानी नेटवर्क था। बॉयले ने बताया कि कैद के दौरान एक गार्ड ने उनकी पत्नी के साथ रेप किया। उन्होंने अफगान सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह अफगानिस्तान में ग्रामीणों की मदद करने के लिए थे।