{"_id":"596498924f1c1b62098b4de6","slug":"how-world-political-leaders-condemn-amarnath-yatra-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के पड़ोसी देशों ने इस तरह की अमरनाथ आतंकी हमले की निंदा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत के पड़ोसी देशों ने इस तरह की अमरनाथ आतंकी हमले की निंदा
amarujala.com-presented by: मोहित
Updated Tue, 11 Jul 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की भारत के पड़ोसी देश नेपाल, भूटान और श्रीलंका ने एक स्वर में कड़ी निंदा की है। सोमवार शाम हुए हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हमलों में पीड़ित परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों की जल्द स्वस्थ होने की बात कही। अमेरिका ने भी आतंकी हमले की निंदा की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों के साथ है। इस हमले की दुनिया भर में निंदा हुई है। साथ ही न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट, इंडिपेंडेंट अखबारों ने भी इसे खतरनाक बताया है।
विज्ञापन
भारत में अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत मेरीके लॉस कार्लसन ने ट्वीट किया कि अमेरिका हर तरह के आतंकी हमले की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हम इस हमले में मारे गए लोगों के साथ हैं। जबकि श्रीलंका, नेपाल और भूटान ने भी हमले में मारे गए लोगों के प्रति सांत्वना जताई है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इसे खतरनाक बताया, जबकि भूटान के विदेशमंत्री दामछो दोरजी ने ट्वीट किया कि भूटान इस हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ितों व उनके परिजनों के साथ हैं। इंग्लैंड के अखबार इंडिपेंडेंट ने भी इस हमले को बेहद खतरनाक बताया।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स ने हर घंटे खबर को अपडेट किया। संवाददाता समीर यासिर व एलेन बेरी ने इस हमले को बेहद ही खतरनाक ढंग से अंजाम दिया हुआ बताया। वाशिंगटन पोस्ट ने मुस्लिम ड्राइवर की बहादुरी को खास स्थान दिया। सीएनएन ने कहा कि कश्मीर में अमरनाथ यात्रा तनावपूर्ण हालातों के कारण शुरू से ही आतंकियों के निशाने पर थी। ऑस्ट्रेलिया ऑनलाइन ने कहा है कि बुरहान वानी की बरसी पर आतंकी पहले से अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बनाए हुए थे। जर्मनी के रेडियो दाइचे वेले ने अनंतनाग हमले को आतंकवादियों की सुनियोजित योजना का परिणाम बताया।