फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Hindu god Ganesha insulted by Australian advertising company

ऑस्ट्रेलियाई विज्ञापन में भगवान गणेश का अपमान, यीशु और बुद्ध को भी नहीं छोड़ा

Wed, 06 Sep 2017 05:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 06 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hindu god Ganesha insulted by Australian advertising company

ऑस्ट्रेलिया के हिंदू समुदाय ने मांग की है कि उस विज्ञापन को बंद किया जाये जिसमें भगवान गणेश और अन्य देवताओं को मेमने के मांस की खपत को बढ़ावा देते हुए दिखाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विज्ञापन को सोमवार को रिलीज किया गया था। इसे मीट एण्ड लाइवस्टॉक ऑस्ट्रेलिया ने रिलीज किया था जिसे ऑस्ट्रेलियाई मानक ब्यूरो को भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


विज्ञापन में हिंदू देवता गणेश के अलावा यीशु, बुद्ध, थोर और जीउस को दिखाया गया है जोकि मेमने के मांस से सजी मेज के चारो ओर बैठे हैं। विज्ञापन कहता है कि मेमने को हम सब खा सकते हैं। इंडियन सोसाइटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता नितिन वशिष्ठ ने कहा कि हिंदू देवता गणेश के ऊपर विज्ञापन बहुत सेंसटिव मामला है।
विज्ञापन


उन्हें मेमने का मांस खाते हुए दिखाया जा रहा है और यह मार्केटिंग रणनीति है। यह वाकई हमारे समाज के लिए सेंसटिव मामला है। इस मामले में सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। विवाद के बाद MLA ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर एंड्रू हॉवी ने कहा कि हमारा नया कैंपेन 'यू नेवर लैंब अलोन' के बैनर तले चलाया जा रहा है और इससे आपके विश्वास, बैकग्राउंड और शंका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हॉवे ने कहा कि मेमने का मांस दशकों तक सभी को एक साथ लाता है और यह जश्न मनाने का बेहतर तरीका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed