फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   During Barcelona Attack Indian-Origin Actor Laila Rouass Hid in a Freezer

बार्सिलोना हमला: भारतीय मूल की अभिनेत्री ने फ्रीजर में छिपकर बचाई जान

Sat, 19 Aug 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 19 Aug 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
During Barcelona Attack Indian-Origin Actor Laila Rouass Hid in a Freezer
Laila Rouass

बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले में 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले के दौरान 46 साल की भारतीय मूल की अभिनेत्री लैला रोज ने एक रेस्टोरेंट के फ्रीजर में खुद को छुपाकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


पढ़ें: बार्सिलोना हमला: वो खौफनाक मंजर जिसे देखकर नर्स भी कांप उठा
विज्ञापन


अभिनेत्री ने लास रामब्लास एरिया से हमले से जुड़े लाइव ट्वीट भी किए। लैला यहां अपनी 10 साल की बेटी इनाज खान के साथ छुट्टियां मनाने आईं थी। हमले के बीच में खुद को फ्रीजर में छुपाते हुए लैला ने ट्वीट किया कि वो सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लैला रोज ब्रिटिश टेलीविजन की पॉपुलर स्टार हैं। जिन्होंने फुटबॉलर्स, वाइव्स और हॉल्बी सिटी जैसे शो में काम किया है। उन्होंने 1990 में अपने टीवी करियर की शुरुआत भारत के चर्चित टीवी चैनल से की थी। रोज ने वीडियो जॉकी के तौर पर 'चैनल वी' से अपनी शुरुआत की थी। रोज ने दूसके ट्वीट में बताया था, मैंने अभी गोलियों की आवाजें सुनी। सेना के जवान सड़कों पर किसी को ढूंढ रहे हैं। 
 

पढ़ें: बार्सिलोना अटैक: पैनिक और टेरर के वो 5 मिनट, जिससे दहल गया स्पेन

रोज ने खतरा टल जाने के बाद एक और ट्वीट में रेस्टोरेंट के स्टॉफ को शांति बनाये रखने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बार्सिलोना आई लव यू।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed