फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Disturbance on buying 'mud' from South Korea

दक्षिण कोरिया से 'कीचड़' खरीदने पर बवाल

Tue, 01 Aug 2017 04:55 PM IST
न्यूज़ फ़्राम एल्सवेयर, बीबीसी मॉनीटरिंग
न्यूज़ फ़्राम एल्सवेयर, बीबीसी मॉनीटरिंग Updated Tue, 01 Aug 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Disturbance on buying 'mud' from South Korea

एक सांस्कृतिक आयोजन के लिए दूसरे देश से 'कीचड़' के आयात को लेकर न्यूज़ीलैंड में भारी विवाद पैदा हो गया है। न्यूज़ीलैंड के रोटोरुआ शहर में आयोजित होने वाले मडटोपिया फ़ैस्टिवल के लिए आयोजकों ने दक्षिण कोरिया से 68,000 डॉलर (क़रीब 44 लाख रुपये) में पांच टन मड पॉवडर आयात किया था।

विज्ञापन


एक स्थानीय न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार, शहर की काउंसिल को लगता है कि उसने एक बेहतर सौदा किया है। विवाद इस पर हो रहा है कि करदाताओं के पैसे का इस तरह इस्तेमाल किया जाना कहां तक उचित है। स्थानीय अधिकारियों का तर्क है कि पांच टन मड पॉवडर अगले पांच मडटोपिया उत्सवों के लिए पर्याप्त है। दिसम्बर में आयोजित होने वाला मडटोपिया एक ऐसा फ़ैस्टिवल है जिसमें संगीत की धुनों पर लोग कीचड़ में खेलते हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये पैसा केंद्रीय सरकार की ओर से आवंटित किया गया था और जिसकी भरपाई टिकटों की बिक्री से की जाएगी।
विज्ञापन


आलोचना
रोटोरुआ के स्थानीय पार्षद ट्रेवर मैक्सवेल ने द न्यूजडीलैंड हेराल्ड को बताया, "मैं जानता हूं कि लोगों का मानना है कि रोटोरुआ में पर्याप्त कीचड़ है, लेकिन ज़मीन के अंदर की कोई भी मिट्टी आप दूसरों पर नहीं फेंक सकते। पुरानी मिट्टी में कुछ भी हो सकता है, जिससे लोग बीमार पड़ सकते हैं।" हालांकि अख़बार का कहना है कि आयोजन के लिए ज़रूरी कुल कीचड़ तैयार करने में इम्पोर्टेड मड पॉवडर का हिस्सा केवल 15 प्रतिशत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों का कहना है कि 'दक्षिण कोरियाई मड पॉवडर, मडटोपिया में शामिल होने वाले लोगों के लिए एक अलग किस्म का अनुभव देगा।' लेकिन इस फैसले का सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है और कहा जा रहा है कि करदाताओं के पैसे की ये फिजूलखर्ची है और इससे देश की जैवविविधता पर असर पड़ेगा। एक फ़ेसबुक यूज़र ने लिखा है, "अक्षम लोगों की भरमार है...कीचड़ खरीदा जा रहा है। दक्षिण कोरिया इस पर हंस रहा होगा।"

Disturbance on buying 'mud' from South Korea

एक अन्य यूज़र ने लिखा है, "मैं उम्मीद करता हूं कि ये किसी किस्म का मज़ाक होगा। हम आप धूल से सने जूते पहन कर कस्टम से होकर गुजर नहीं सकते लेकिन सरकार कीचड़ आयात कर रही है।" कुछ लोगों ने कि मड पॉवडर मंगाने की बजाय सरकार को बेघरों का ख्याल करना चाहिए और उनके लिए कच्चे मकान का ही इंतज़ाम करना चाहिए।

करोड़ों का कारोबार
दक्षिण कोरिया का बोरियांग मड पॉवडर के लिए प्रसिद्ध है। हाल के सालों में यहां मांग में कमी आई है। यहां खुद ही मड फ़ैस्टिवल बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। द कोरिया हेलाल्ड की ख़बरों के मुताबिक, दुनिया भर में गर्मी में आयोजित होने वाले उत्सवों में बोरियांग का मड फ़ैस्टिवल बहुत प्रसिद्ध है। इस दौरान दुनिया भर से पर्यटक इस आयोजन के लिए यहां आते हैं। इस समय दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट पर दस दिवसीय मड फ़ैस्टिवल का आयोजन हो रहा है।

पिछले साल के आयोजन में 40 लाख लोग शामिल हुए थे, जिसमें चार लाख विदेशी पर्यटक थे। केबीएस रेडियो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस साल इस इलाके में कुल 6.5 करोड़ डॉलर आया। शायद यही कारण है कि रोटोरुआ में इस तरह के आयोजन को लेकर आकर्षण बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed