{"_id":"5995c54c4f1c1b160b8b47c6","slug":"barcelona-police-confirm-a-massive-crash-from-a-van-has-occurred-in-the-city-center-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन: बार्सिलोना अटैक में 13 की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी, 5 संदिग्ध ढेर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
स्पेन: बार्सिलोना अटैक में 13 की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी, 5 संदिग्ध ढेर
Wed, 27 Mar 2019 07:59 PM IST
तिवारी अभिषेक
एजेंसी/ बार्सिलोना
एजेंसी/ बार्सिलोना
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Barcelona terror attack
बार्सिलोना के सिटी सेंटर में आतंकियों की एक तेज रफ्तार वैन बृहस्पतिवार को कई लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। शुरुआती रिपोर्टों में इस आतंकी हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर थी लेकिन स्थानीय मीडिया ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि 100 से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर है। पुलिस ने पांच संदिग्ध आतकियों को भी मार गिराया है।
स्पेन पुलिस के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बार्सिलोना में हमला करने वाले कम से कम चार संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
— The Associated Press (@AP) August 17, 2017
ISIS ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इसकी पुष्टि उसने खुद की समाचार एजेंसी अमाक के जरिए की है।
मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नजदीक की दुकानों और मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।
जिस जगह पर हमला हुआ, वहां पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वैन के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।
पत्रकारों से बातचीत में प्रांतीय गृह मंत्री जोकिम फोर्न ने बताया कि मरने की संख्या बढ़ भी सकती है। क्षेत्रीय कैटेलन पुलिस के अनुसार घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।
लास रैमब्लास बार्सिलोना का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है और अभी टूरिस्ट सीजन होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आए हुए हैं। इससे पहले मार्च 2004 के जेहादी हमले के दौरान बम धमाके में 191 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा ने ली थी। हाल के वर्षों में आतंकियों ने यूरोप में वाहनों से कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि बार्सिलोना में पिछले एक साल में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं: स्वराज
बार्सिलोना हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वो स्पेन में भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हूं। अब तक, किसी भी भारतीय हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं है।
स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया आपातकालीन नंबर
स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन नंबर जारी किया है। स्पेन में रहने वाले भारतीय नागरिक आपात स्थिति में +34-608769335 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Police say 5 suspects killed in Spanish resort town were carrying bomb belts and had run over civilians with car: AP
— ANI (@ANI) 18 August 2017
स्पेन पुलिस के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बार्सिलोना में हमला करने वाले कम से कम चार संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है।
जानकारी के अनुसार वैन बाद में क्रैश हो गई और इसमें सवार दो हथियारबंद हमलावर एक रेस्तरां में घुस गए। पुलिस का कहना है कि वैन में दो हथियारबंद सवार थे और यह एक आतंकी हमला है। पुलिस ने दुर्घटना के स्थान को चारों ओर से घेर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।Spanish police say officers killed at least 4 terrorism suspects in an attempted attack south of Barcelona: AP
— ANI (@ANI) 18 August 2017
विज्ञापन
Police in Spain confirm they are investigating van incident in Barcelona as a terror attack; up to 13 reported dead. https://t.co/Up7INaJqPc
विज्ञापन
ISIS ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इसकी पुष्टि उसने खुद की समाचार एजेंसी अमाक के जरिए की है।
ISIS claims responsibility for van attack in Barcelona through its Amaq news agency (Reuters)
— ANI (@ANI) August 17, 2017
मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नजदीक की दुकानों और मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।
जिस जगह पर हमला हुआ, वहां पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वैन के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।
पत्रकारों से बातचीत में प्रांतीय गृह मंत्री जोकिम फोर्न ने बताया कि मरने की संख्या बढ़ भी सकती है। क्षेत्रीय कैटेलन पुलिस के अनुसार घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।
लास रैमब्लास बार्सिलोना का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है और अभी टूरिस्ट सीजन होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आए हुए हैं। इससे पहले मार्च 2004 के जेहादी हमले के दौरान बम धमाके में 191 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा ने ली थी। हाल के वर्षों में आतंकियों ने यूरोप में वाहनों से कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि बार्सिलोना में पिछले एक साल में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं: स्वराज
बार्सिलोना हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वो स्पेन में भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हूं। अब तक, किसी भी भारतीय हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं है।
I am in constant touch with Indian Embassy in Spain. As of now, there is no report of any Indian casualty:EAM Swaraj #barcelona
— ANI (@ANI) August 17, 2017
स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया आपातकालीन नंबर
स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन नंबर जारी किया है। स्पेन में रहने वाले भारतीय नागरिक आपात स्थिति में +34-608769335 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
In case of emergency #Barcelona, please contact +34-608769335.
— India in Spain (@IndiainSpain) August 17, 2017