काबुल में शिया मस्जिद के बाहर आत्मघाती हमला, 5 की मौत 20 से ज्यादा घायल
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने हुसैनिया मस्जिद से करीब एक हजार मीटर की दूरी पर व्यस्त सड़क पर खुद को उड़ा दिया। इस वक्त लोग शुक्रवार की नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर अचानक से सड़क पर आया और खुद को उड़ा लिया। इसके अलावा शुक्रवार तड़के ही बाला बल्क जिला में हुए एक अन्य आतंकी हमले में दो लोग घायल हो गए।
वहीं अफगानिस्तान वायु सेना ने दावा किया कि उनके द्वारा किए गए एयर अटैक में तालिबान के आतंकियों से लदे तीन वाहनों को उड़ा दिया गया, जिसमें 20 आतंकियों के ढेर होने की संभावना जताई है।