फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   66 Rupess wedding become 23 lakh like this

66 रुपए की शादी यूं बनी 23 लाख की शादी

Wed, 15 Feb 2017 11:32 AM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए Updated Wed, 15 Feb 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
66 Rupess wedding become 23 lakh like this
कीनिया के एक जोड़े ने पिछले महीने मजबूरी में एक डॉलर में अपनी शादी की थी। कपल को गरीबी के कारण अपनी शादी कई बार टालनी भी पड़ी थी। इस शादी की चर्चा दुनिया भर में खूब हूई थी। हालांकि वेलेंटाइंस डे पर इस कपल की चर्चा बिल्कुल उलट कहानी के लिए हो रही है।
विज्ञापन


इस जोड़े के शुभचिंतकों ने चंदा जुटाकर ऐसा वेलेंटाइंस डे मनवाया कि एक डॉलर की शादी की चर्चा गुम हो गई। पिछले महीने इस कपल की शादी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 
विज्ञापन

 

66 Rupess wedding become 23 lakh like this
विल्सन और एन मुटुरा ने साधारण जींस और टी-शर्ट में ही शादी रचाई थी। इसके अलावा इन्हें एक दूसरे को देने के लिए स्टील की दो अंगूठियां थीं। तब इनकी शादी में एक डॉलर की रकम खर्च हुई थी, लेकिन इस वेलेंटाइंस डे पर इनकी दूसरी वेडिंग पार्टी में 35 हजार डॉलर (करीब 23 लाख रुपए) खर्च हुए।

यह पार्टी कीनिया की राजधानी नैरोबी में हुई। कीनियाई मीडिया ने खर्च का यह अनुमान लगाया है। नैरोबी से बीबीसी के पीटर म्वाई ने कहा, ''इस जोड़े की औपचारिक शादी पहले ही हो चुकी थी। वेलेंटाइंस डे के मौके पर इन्होंने नई अंगूठी एक-दूसरे को पहनाई।'' 
 

66 Rupess wedding become 23 lakh like this
बीबीसी संवाददाता के मुताबिक कीनिया के लोग ऑनलाइन सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वेडिंग पार्टी में इतना पैसा क्यों खर्च किया गया। इनका कहना था कि वेडिंग पार्टी में पैसे उड़ाने से ज्यादा अच्छा था कि उन्हें आर्थिक मदद की जाती।

'हर कोई चाहता है ड्रीम वेडिंग'

हालांकि इस पार्टी के आयोजक सिल्क इवेंट्स प्लानार लिमिटेड के अल्टोनेन जुंबा ने कहा कि इस जोड़े को पहले ही मदद पहुंचाई जा चुकी है और यह उनके रोमांस के लिए था। उन्होंने बीबीसी से कहा, ''हम पहले ही आर्थिक मदद कर चुके हैं। अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग स्तरों पर मदद की है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed