फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   2 terror strikes in Spain in 24 hours, 5 suspected heaps in Counterinsurgency

24 घंटों में 2 आतंकी हमलों से दहला स्पेन, आरोपी वैन ड्राइवर फरार

Fri, 18 Aug 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Fri, 18 Aug 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
2 terror strikes in Spain in 24 hours, 5 suspected heaps in Counterinsurgency
स्पेन अटैक

पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक हुए दो आतंकी हमलों ने स्पेन को दहलाकर रख दिया है। इन हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। इसमें पहला हमला गुरुवार को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बार्सिलोना में हुआ तो वहीं दूसरा हमला बार्सिलोना से करीब 100 किलोमीटर दूर कैम्ब्रिल्स में हुआ। इस हमले में 6 नागरिकों और एक पुलिसवाले के घायल होने की खबर है। हालांकि बार्सिलोना हमले का आरोपी वैन ड्राइवर अब भी फरार है।

विज्ञापन


दूसरा आतंकी हमला नाकाम
बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को पुलिस ने स्पेन में बड़े पैमाने पर एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया, जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने दूसरा आतंकी हमला नाकाम कर दिया। स्पैनिश पुलिस का कहना है कि उन्होंने कैम्ब्रिल्स में संभावित आतंकी हमले को नाकाम करते हुए पांच संदिग्ध आतकियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि इन संदिग्धों ने बम बेल्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन

हमले का जवाब देते हुए स्पेन पुलिस ने कैम्ब्रिल्स में अब तक पांच संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
100 से ज्यादा लोग घायल
खबरों के मुताबिक दूसरा हमला कैम्ब्रिल्स में आज सुबह हुआ जिसमें आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे पहले बार्सिलोना में ही हुए हमले में आतंकियों ने वैन से कुचलकर 13 लोगों को मार दिया तो वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।


बता दें कि स्पेन में साल 2004 के बाद से यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले मार्च 2004 में स्पेन की राजधानी मेड्रिड में अल कायदा से जुड़े आतंकियों ने ट्रेन में हमला कर दिया था।इस हमले में 191 लोग मारे गए थे और 1800 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed