{"_id":"598fe0e74f1c1b726c8b46ff","slug":"vice-premier-of-china-will-attend-the-independence-day-celebrations-on-august-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे चीन के उपप्रधानमंत्री","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे चीन के उपप्रधानमंत्री
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
wang yang
चीन के उपप्रधानमंत्री वांग यांग 14 अगस्त को होने वाले पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वह पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर स्पेशल मेहमान होंगे। यांग रविवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान के क्वेटा में जबर्दस्त विस्फोट,17 लोगों की मौत, कई घायल
विज्ञापन
दो दिवसीय यात्रा में वांग के साथ हाई लेवल डेलीगेशन भी होगा। जोकि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देश पर पाकिस्तान आ रहा है। पाकिस्तान के फॉरन ऑफिस के मुताबिक चीन के उपप्रधानमंत्री का पाक आना बहुत महत्वपूर्ण है। जिसमें चीन-पाकिस्तान के बीच कई समझौते हो सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक चीफ जस्टिस को हिंदुओं से है घोर नफरत, नहीं लेना चाहते जुबां से हिंदुस्तान का नाम
पाकिस्तान जाने के बाद वांग यांग नेपाल जाएंगे। जोकि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग सुआंग ने बीजिंग में बताया था। लेकिन गेंग ने नेपाल यात्रा से जुड़ी बाकी जानकारियां साझा नहीं की थी।