फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   unnecessarily firing from india on LoC : Pakistan

LoC पर भारत की तरफ से हुई 'बेवजह' गोलीबारी: पाकिस्तान

Wed, 08 Feb 2017 08:26 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
unnecessarily firing from india on LoC : Pakistan
- फोटो : social media

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब कर एलओसी पर फायरिंग को लेकर विरोध जताया। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत की ओर से ‘अकारण’ गोलीबारी की गई। विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने एक बयान में बताया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। उधर, पाकिस्तान ने अपने विदेशी मिशनों के प्रतिनिधियों को जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में अवगत कराया है।

विज्ञापन


जकारिया ने कहा, ‘पाकिस्तान ने 7 फरवरी 2017 को एलओसी पर खुई रत्ता इलाके में भारतीय सेना द्वारा बेवजह संघर्षविराम का उल्लंघन करने की निंदा की।’ उन्होंने कहा कि भारत की ओर से की गई गोलीबारी में 25 साल के एक युवक की मौत हो गई जो एक निर्माणाधीन घर में मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन


जकारिया ने कहा, ‘महानिदेशक ने जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाने की निंदा की, जो एक अपराध के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और कानूनों का उल्लंघन है।’ महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्षविराम का सम्मान करने की अपील की। साथ ही इस मामले और दूसरे संघर्षविराम उल्लंघनों की जांच करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनयिक माध्यमों से पाक के संपर्क में भारत: सुषमा

unnecessarily firing from india on LoC : Pakistan

भारत सरकार ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहता है। लोकसभा में लिखित जवाब में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद होने के बाद भी भारत सरकार मानवीय मसलों को सुलझाने एवं लोगों के बीच संपर्क के लिए द्विपक्षीय राजनयिक माध्यमों से पाकिस्तान के संपर्क में है।

उन्होंने कहा कि भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की वार्ता पठानकोट आतंकी हमले समेत पाकिस्तान से प्रायोजित हमलों के कारण परवान नहीं चढ़ सकी। सरकार आतंकवाद को संरक्षण देने की पाकिस्तान की नीति को अपने कूटनीतिक माध्यमों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के सामने बेनकाब कर रही है।

स्वराज ने कहा, ‘कश्मीर मसले के अंतरराष्ट्रीयकरण की पाकिस्तान की कोशिश को भी नाकाम करने में सरकार सक्षम है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed