LoC पर बिगड़ रहे हालात, पाकिस्तान ने रिश्ते सुधारने को भेजा नया हाई कमिश्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग के कारण दोनों देशों में तनाव के हालात बने हुए हैं, शुक्रवार शाम सीमापार से हुई फायरिंग में भी सेना का एक जवान शहीद हो गया। ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अब पाक ने नया दांव चला है।
उसने भारत में तैनात उच्चायुक्त अब्दुल बासित की जगह सोहेल महमूद को नया उच्चायुक्त बनाया है। सोहेल महमूद की तैनाती को भारत के साथ तनाव कम करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका सहित कई देशों में पाक के प्रतिनिधि रह चुके सोहेल की गिनती पाकिस्तान के वरिष्ठ और संवेदनशील अधिकारियों में होती है।
सोहेल महमूद वरिष्ठ राजनयिक हैं और इससे पहले वो तुर्की, थाईलैंड जेसे देशों में पाक हाई कमिश्नर के तौर पर सेवा दे चुके हैं। सोहैल के शानदार काम को देखते हुए पाकिस्तान सरकार को उम्मीद है कि वो भारत के साथ संबंधों को बेहतर कर पाएंगे। अब्दुल बासित साल 2014 से पद पर बने हुए हैं और अब सोहैल महमूद उनकी जगह लेंगे।
कार्यप्रणाली के कारण अक्सर आलोचनाओं में रहते थे बासित
सोहेल महमूद पाकिस्तान में विदेश मामलों के मंत्रालय में डीजी भी रह चुके हैं। उन्होंने भारत में पाक हाई कमिश्नर बनने की रेस में कई बड़े नामों को पीछे छोड़ा, जिसमें इफ्तिखार अजीज, तसनीम असलम(संयुक्त राष्ट्र मामलों के अतिरिक्त विदेश सचिव) जैसे नाम शामिल हैं।
बता दें कि मौजूदा उच्चायुक्त अब्दुल बासित अपनी कार्यप्रणाली के कारण अक्सर आलोचनाओं के घेरे में रहते थे। पूर्व में अलगाववादी संगठनों से मुलाकात और उनके प्रति झुकाव के कारण भी बासित को भारत की नाराजगी का सामना करना पड़ा है।